रामनवमी से पहले छपरा में सुरक्षा का सख्त पहरा, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च

   News4Bihar (सारण): रामनवमी के पावन अवसर पर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रामनवमी की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में छपरा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी देखी गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस फ्लैग मार्च में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी (सदर छपरा) सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। साथ ही विभिन्न थानों के प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी का पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

#RamNavami #LawAndOrder #FlagMarch #Chapra #Saran #Bihar