कटिहार के ललियाही ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

News4Bihar : कटिहार के ललियाही ईदगाह में ईद-उल-फितर के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ ईदगाह में उमड़ पड़ी और तय समय पर इमाम की अगुवाई में नमाज संपन्न हुई।

नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। पूरा माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया। नमाज के बाद खुतबा में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पैगाम दिया गया।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

आंधी-बारिश के बावजूद प्रशासन और कमेटी की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिसके कारण नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।