शहीद दिवस की पूर्व संध्या एवं बिहार दिवस के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित

News4Bihar : आज दिनांक 22 मार्च को शहीद दिवस की पूर्व संध्या एवं बिहार दिवस के पावन अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ एफएफ लाडली विंग की संयोजिका रचना पर्वत, जिलाध्यक्ष मकेश्वर पंडित, सक्रिय सदस्य अर्पिता राज, कुमारी ज्योत्सना, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शीला कुमारी एवं निर्भय सम्राट ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है। युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि समाज में किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी न हो। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। संगठन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।