मढ़ौरा(सारण): Saran जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी मन्टु कुमार, पिता मकेश्वर राय, मढ़ौरा रोड स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर में कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार (11 मार्च 2026) को वह अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर BR04AS2057)सेंटर के बाहर खड़ी कर काम कर रहे थे।
शाम करीब 6 बजे जब वह बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाद में लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर बाइक चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद मिली, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गई बाइक की बरामदगी और चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










