News4Bihar| saran : इसुआपुर बाजार स्थित बाबा लाल दास के मठिया परिसर में गुरुवार को संत लाल दास बाबा की 42 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सार्वजनिक भंडारा तथा महाप्रसाद वितरण जैसे तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
आचार्य सत्येंद्र कुमार और पुजारी नवल किशोर चौबे ने बताया कि बाबा की कृपा दृष्टि से भक्तगणों को मनोवांछित मनोकामनाएं तथा समृद्धि प्राप्त होती है। इनके दरबार में लोग दुखी होकर आते हैं और प्रसन्न होकर लौटते हैं। पुण्यतिथि समारोह का संचालन कमेटी के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह कुशवाहा, सचिव कपिल राम, अखिलेश्वर सिंह, मदन सिंह, श्याम लाल राय, डॉ. के.के. सिंह, अमीर साह, नवल चौबे,अनिल प्रसाद वह अन्य ने किया।










