Chapra Love News: ग्रामीणों ने जुगल जोड़ी की कराई शादी

News4Bihar : इसुआपुर प्रखंड के गम्हरिया गांव के बिजय राम के पुत्र गुंजन राम तथा मुंसी राम की पुत्री ऋतु कुमारी की शादी ग्रामीणों ने इसुआपुर स्थित शिव मंदिर में कराई। युगल प्रेमी गम्हरिया गांव के ही है जो एक दूसरे के घर आते जाते थे। इसी क्रम में दोनों की नजरे चार हुई। दिल में प्यार हुआ और जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घर छोड़कर भाग गए। परिजनों द्वारा महीनों काफी खोजबीन के बाद जब वह दोनों गांव आए तो एक दूसरे के संग जीने मरने की बात करने लगे। उनके इस प्रेम को देखकर ग्रामीणों ने उनकी शादी करनी ही उचित समझा तथा उन्हें इसुआपुर स्थित शिव मंदिर लाये जहां उनका विवाह कराया गया। इस अवसर पर लड़का के माता पिता लड़की के माता पिता लड़का के माता लड़की के माता कम्युनिस्ट नेता गंगा सागर राम, भीम ऑर्मी के राजेन्द्र रौशन, नागेंद्र बिपल्लवी, सितलेश राम, केश्वर राम, सिंगेशर राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने युगल जोड़ी को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *