Nikhil Lakhwani/नई दिल्ली. गुड़गांव से सटे नजफगढ़ में कथित तौर पर लिव-इन पार्टनर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिता पर उनके बेटे की प्रेमिका निक्की यादव की हत्या के मामले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप है. साथ ही दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को भी पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि जांच अधिकारियों को पता चला कि पिता वीरेंद्र सिंह को इस बात की जानकारी थी कि उनके बेटे ने निक्की की हत्या कर दी. इसके चलते वीरेंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अपराध में गहलोत की मदद करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल नवीन को भी गिरफ्तार किया गया है. सिपाही गहलोत का रिश्तेदार है. क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि मामले में साहिल गहलोत के दो दोस्तों और दो चचेरे भाइयों से पूछताछ की जा रही है. क्योंकि उन्हें “हत्या के बारे में जानकारी थी”. पुलिस ने कहा कि पांच सह-आरोपियों ने पुलिस से तथ्य छिपाए और गहलोत को कानूनी कार्रवाई से बचने और सबूत नष्ट करने में मदद की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News
FIRST PUBLISHED : February 18, 2023, 13:56 IST










