वॉशिंगटन. आईफोन के सिक्योरिटी फीचर्स (iPhone Security Features) कमाल के हैं. इन्हीं के चलते इसके नए एडिशंस की कीमत लाखों में पहुंच जाती है. इसी एपल के आईफोन को सबसे सुरक्षित फोन माना जाता है. एंड्रॉयड फोन में हैकिंग के कई मामले सामने आते रहते हैं लेकिन आईफोन की हैकिंग के बहुत ही कम केस आए हैं. आईफोन में पासकोड का ऑप्शन काफी जबरदस्त है. इसे सेट करने के बाद फोन पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है. लेकिन एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि आईफोन में मौजूद पासकोड अब चोरों को बेहद आसानी से आईफोन का एक्सेस दे रहा है जिससे फोन का गलत इस्तेमाल काफी आसान हो गया है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 साल की एक महिला के फोन के चोरी होने के बाद का पूरा डाटा गायब हो गया और 24 घंटे में ही उनके बैंक अकाउंट से 10,000 डॉलर यानी करीब 8 लाख रुपये चोरी हो गए. मिडटाउन मैनहैटन में रहने वाली इस्तांबुल की रेहान अयास का आईफोन 13 प्रो मैक्स एक क्लब में थैंक्सगिविंग वीकेंड मनाते हुए चोरी हो गया था.
24 घंटे में चोरी हुए 10 हजार डॉलर
अयास ने बताया कि कुछ ही समय बाद वह अपने एपल अकाउंट को एक्सेस करने में असमर्थ थीं. उन्होंने बताया कि कैसे चोर ने डिवाइस के पासवर्ड को बदलने से पहले उसे एक्सेस करने के लिए उसके पासकोड का उपयोग करके आईफोन 13 प्रो मैक्स से लॉक कर दिया. अयास ने बताया कि अगले 24 घंटों में चोर ने उसके बैंक खातों से 10,000 डॉलर चुरा लिए.
अयास ने बताया कि उन्होंने फाइंड माय आईफोन फंक्शन का इस्तेमाल कर अपना फोन ढूंढने की कोशिश की लेकिन तब तक उनका फोन लॉगआउट हो चुका था. उन्होंने अपना एपल अकाउंट का एक्सेस भी खो दिया था, वह अपने मैकबुक कंप्यूटर पर लॉग ऑन करने में भी असमर्थ थीं. अयास ने बिजनेस इनसाइडर को बताया, “मुझे नहीं पता था कि क्या चल रहा है.” उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज की और एपल सपोर्ट से संपर्क किया, जिसने उन्हें एक नया सिम कार्ड और एक नया आईफोन लेने की सलाह दी गई.
कैसे हुई चोरी
आईफोन में पासकोड निजी जानकारी को सुरक्षित करता है. फोन चोरी होने पर इसका एक्सेस मिल जाने से बड़ा नुकसान हो सकता है. जब फोन का पासकोड बदल दिया जाता है तो सॉफ्टवेयर ऐसा ऑप्शन देता है कि बाकी एपल डिवाइस से भी साइन आउट किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Apple Iphone 13, Iphone, IPhone 13
FIRST PUBLISHED : March 01, 2023, 20:45 IST










