Bokaro news headless dead body of married woman found on railway track

रिपोर्ट – मृत्युंजय कुमार

बोकारो. बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टुपकाडीह-तलगाड़िया रेलवे लाइन पर एक महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन में जुट गई.

छानबीन में शव की पहचान गोमदीडी निवासी खिरोधर नापित की 40 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

रेलवे ट्रैक पर छानबीन कर रही पुलिस

दरअसल, टुपकाडीह-तलगाड़िया रेलवे लाइन पर पुपुनकी ओवरब्रिज के पास एक महिला का शव देखा गया. सिर व धड़ अलग-अलग था. सूचना मिलने पर शव देखने वालों की भीड़ लग गई. शव देखने आए लोग तरह-तरह की बाते करते रहे. इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और छानबीन शुरू कर दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुपुनकी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मामले में अभी तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन आने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस परिजनों से बातचीत कर जानकारी ले रही है. महिला पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रही थी.

Tags: Bokaro news, Jharkhand news

Source link