Steve Smith not happy with his performance in delhi test ind vs aus series | इंदौर टेस्ट से पहले स्मिथ खुद से ही नाखुश, दिल्ली में हो गई थी ये बड़ी गलती

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : PTI
Steve Smith

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भिड़ रही है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा बयान दिया है।

स्मिथ ने क्या कहा?

स्मिथ ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली में दूसरे टेस्ट में स्वीप शॉट का प्रयास करते समय आउट हो जाने से खुद से बहुत नाराज थे। स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रीज पर जमने में समय लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से होल्कर स्टेडियम में शुरू हो रहा है। 33 वर्षीय स्मिथ भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर दिल्ली में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सीरीज का अपना पहले रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए थे।

खुद से निराश हैं स्मिथ

स्मिथ ने कहा, “मैंने 95 टेस्ट मैच खेले हैं और मुझे याद नहीं आता कि मैं मैदान से ऐसे बाहर आया हूं। मैं खुद से पूछ रहा हूं कि मैं क्या कर रहा हूं।” तीसरे टेस्ट में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने 95 (94) टेस्ट मैच खेले हैं और मैं इस तरह से काफी कम बार आउट हुआ हूं। पता नहीं मैं क्या करने का प्रयास कर रहा था। मैं बहुत गुस्से में था। मेरे करियर में बहुत बार ऐसा नहीं हुआ है। मैं अपने फैसले से चकित था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस तरह से बिल्कुल नहीं खेलना चाहता था। विपक्षी टीम ने उस तरह से फील्ड सेट की थी, जैसा हम चाहते थे। उनके कई खिलाड़ी सीमा रेखा पर थे। हम शायद जल्दबाजी कर गए। इस बारे में हम अपनी टीम मीटिंग में बात करेंगे। बुधवार को जब हम मैदान पर होंगे तो थोड़े संयम के साथ चीजों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हमे जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है और ऐसी चीजें नहीं करनी है, जिसमे जोखिम हो। (दिल्ली टेस्ट में) हमारे खिलाड़ियों के पास स्ट्राइक रोटेट करने का अच्छा मौका था लेकिन हम हड़बड़ी में थे।”

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link