हाइलाइट्स
जुनैद-नासिर दोहरा हत्याकांड
राजस्थान पुलिस बनाम हरियाणा पुलिस
राजस्थान में हत्याकांड को लेकर उबाल
दीपक पुरी.
जयपुर. राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के गोपालगढ़ इलाके के दो युवकों जुनैद और नासिर हत्याकांड (Junaid Nasir Murder Case) का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में नित नए टिवस्ट (Twist) आते जा रहे हैं. इस केस में राजस्थान पुलिस जिस मोनू मानेसर (Monu Manesar) को युवकों के अपहरण और जलाने के मामले में मुख्य आरोपी मान रही थी उसको लेकर अब उसका रवैया अचानक बदल गया है. राजस्थान पुलिस ने इस मामले में वांटेड आरोपियों की जो तस्वीरें जारी की हैं उनमें मोनू मानेसर का नाम नहीं है.
राजस्थान और हरियाणा दो राज्यों के बीच फंसे भिवानी डबल मर्डर केस के वांटेड आरोपियों की लिस्ट में से मोनू मानेसर को बाहर कर दिया गया है. जबकि इस केस में पूर्व में दर्ज की गई एफआईआर में मोनू मानेसर का नाम है. दरअसल मोनू मानेसर के समर्थन में हरियाणा में महापंचायत और राजस्थान पुलिस के जवानों के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार बनाम हरियाणा की बीजेपी सरकार का मसला भी बन गया है. दोनों के बीच शुरू हुए इस टकराव के बाद राजस्थान पुलिस अब बैकफुट पर आ गई और उसने मोनू मानेसर को इस केस की वांटेड लिस्ट से बाहर कर दिया है.
आपके शहर से (भरतपुर)

Turkey earthquake : तुर्की के Diyarbakir में severely damaged building से Cat को किया गया Rescue

Royal Wedding: जितेन्द्र सिंह अलवर के बेटी की शाही शादी, फूलबाग में साकार हुई राजशाही, देखें PICS

Success Story: हाथ पर नया लिंग बनाकर किया प्रत्यारोपण, जयपुर में हुआ बड़ा ऑपरेशन, जानें सबकुछ

Dubai की महिला SWAT team की कहानी, हर मुश्किल से लड़ने को तैयार ये महिलाएं! | Hindi News

REET Mains 2023: रीट परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं और क्या नहीं, चेक करें सभी जरूरी दिशा-निर्देश

Bhilwara News: अय्याशी के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

माउंट आबू के टोल नाका पर आ गया फास्टैग, हाईवे पर सैलानियों को मिलेगी राहत, लंबी कतार से निजात

Russia Ukraine war : यूक्रेन में क्या हैं हालात, इस ground report से समझिए | Top News

RPSC Paper Leak News : Bhupendra Saran Bengaluru Airport पर पकड़ा गया | Ashok Gehlot | Latest News

Punjab: Khalistani Amritpal के लिए पंजाब में प्रदर्शन, समर्थकों ने थाने पर किया कब्जा | Latest News

गहलोत बनाम शेखावत: चुनावी साल में गरमाया सियासी पारा, संजीवनी घोटाले और जेड सुरक्षा पर घमासान
सीएम गहलोत बोले मुलजिम पकड़े जाने चाहिए
दूसरी तरफ जुनैद और नासिर का अपहरण कर भिवानी जिले में जला देने के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई राजस्थान पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो क्लोज भी हो जाएगी. कानून अपना काम करेगा. मुलजिम पकड़े जाने चाहिए. यह बहुत ही मार्मिक घटना है. इसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है. सीएम गहलोत ने कहा कि ये जो लफंडर टाइप लोग है जो बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के नाम से काम करते हैं. वे बईमान लोग हैं.
राजस्थान पुलिस पर यह है आरोप
उल्लेखनीय है कि जुनैद और नासिर हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने हरियाणा गई राजस्थान पुलिस पर आरोप है कि उन्होंन देर रात आरोपी श्रीकांत के घर पर दबिश दी थी. वहां श्रीकांत के नहीं मिलने पर उसकी मां और गर्भवती पत्नी से मारपीट की गई. इससे श्रीकांत की पत्नी के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई. श्रीकांत की मां की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharatpur News, Bhiwani News, Crime News, Jaipur news, Murder case, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : February 23, 2023, 16:00 IST










