पूर्व सहायक लोक अभियोजक और सीनियर एडवोकेट सुरेंद्रपाल सिंह ने अपने घर में ही देर शाम लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.शव के पास से उन्हें सुसाइड नोट मिला, जिस पर इंग्लिश में “फॉर माई एक्ट तहसीलदार एंड सत्ती रिस्पांसिबल ” लिखा मिला.शव को केसरीसिंहपुर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है . जहां आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.










