आखिर जेल में क्यों रोया महाठग सुकेश? दबंग जेलर को देख गिड़गिड़ाने लगा, देखें कैसे सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

नई दिल्ली. देश का सबसे बड़ा महाठग सुकेश चंदशेखर के अब बुरे दिन शुरू हो गए हैं. तिहाड़ जेल में भी रहकर ऐश की जिंदगी जी रहा सुकेश गुरुवार को जेलर के सामने फूट-फूटकर रोने लगा. मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा और जय सिंह ने सीआरपीएफ की टीम के साथ सुकेश के सेल में पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की तो सुकेश हक्का-बक्का रह गया. जेलर दीपक शर्मा ने सूकेश की सेल से डेढ़ लाख रुपये की गुच्ची ब्रांड की महंगी चप्पलें और 80 हजार रुपये की तीन जींस बरामद की. 

Source link