Women skeleton found in ​​munger sent for postmortem to bhagalpur of bihar

रिपोर्ट: अरुण कुमार शर्मा

मुंगेर: जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे कॉलोनी के समीप झाड़ी में फेंके गए बोरे में नर कंकाल बरामद हुआ है. जिसके बाद आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. हालांकि जब कुत्तों के झुंड के बीच खींचातानी होने लगी तो उस दौरान बोरा फटने से नर कंकाल बाहर आ गया. लंबे बाल से पता चला कि यह कंकाल किसी महिला का है .

नर कंकाल बरामद होने के मामले में मुंगेर सदर के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बोरे में बंद नर कंकाल पूरी तरह डीकंपोज हो चुका है. ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद केमिकल डालकर उक्त महिला का शव को बोरे में बंद कर दिया गया था.  लंबे बाल से पता चला कि यह कंकाल किसी महिला का है .  कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है .ताकि उसके बोन से डीएनए टेस्ट कर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा सके.

बाहरी लोगों के द्वारा कंकाल को किया गया डंप:

सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया आगे बताया कि अभी तक जमालपुर या उसके आस-पास के थानों में कहीं भी कोई महिला या लड़की के मिसिंग का मामला हाल-फिलहाल में दर्ज नहीं हुआ है. जिस कारण यह प्रतीत होता है कि कहीं बाहर से आए लोगों के द्वारा कंकाल को डंप किया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. भागलपुर मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अधिक जानकारी मिल पायेगी.

Tags: Bihar News, Bihar police, Crime News, Munger news

Source link