Delhi based minor girl absconded hotel employee raped her in rishikesh police arrested him

ओम प्रयास

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में आधी आबादी महफूज नहीं हैं. यहां एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है. वो अपने घर से भाग निकली थी और किसी तरह ऋषिकेश पहुंच गई. यहां एक होटल कर्मचारी ने उसे अकेली देख कर अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली यह नाबालिग लड़की किसी बात से नाराज़ होकर घर छोड़ कर चली गई थी. उसके पिता ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रैक की, तो उसके हरिद्वार के ऋषिकेश में होने का पता चला. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम लड़की के पिता के साथ उसकी तलाश में यहां पहुंची.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि लड़की की खोजबीन करने पर वो बस स्टेशन के पास मिल गई. उसने पुलिस को बताया कि वो ऋषिकेश पहुंचने के बाद देहरादून रोड पर स्थित एक होटल में ठहरी थी. उसके पास पैसे नहीं थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल कर्मचारी ने यहां उसके साथ दुष्कर्म किया था.

पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी मान सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Minor girl rape, Rishikesh girl rape case, Rishikesh news, Uttarakhand news

Source link