amethi : भतीजे की शादी में गया था पूरा परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर,सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धम्मोर रोड पर हार्डवेयर दुकानदार आनंद कुमार के घर में घुसे चोरों ने 10 लाख की नगदी और 30 लाख से अधिक के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पूरा परिवार शामिल होने कस्बे के ही धर्मा रिसॉर्ट में गया था. चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है .

Source link