Watch video how running ambulance burnt driver and staff narrowly escaped by jump out

रिपोर्ट : संदीप हुड्डा

सीकर. जिले के नीमकाथाना में उस समय दहशत और अफरातफरी फैल गई, जब सड़क पर दौड़ रही एंबुलेंस अचानक आग का गोला बन गई. यहां रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक 108 एम्बुलेस में आग लग गई. अचानक जल उठी एंबुलेंस के ड्राइवर व ईएमटी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. घटना की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित रहा.

इस हादसे की सूचना पर नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के बाद सड़क को गाड़ियों के लिए खोला जा सका और काफी देर बाद ट्रैफिक सुचारू हो पाया. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

एंबुलेंस में कोई मरीज होता तो!

ड्राइवर राम सिंह और ईएमटी महेश कुमार ने एंबुलेंस से कूदकर अपनी जान बचाई. रामसिंह ने बताया ‘एंबुलेंस का एक्सीलेटर वायर खराब हो गया था. वायर नया डलवाया था. मिस्त्री ने कहा था एक बार एंबुलेंस चलाकर देख लो. करीब 150 मीटर ही गाड़ी चली थी और लोकेशन पर जा रही थी तभी अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि जिस वक्त एंबुलेंस में आग लगी उस वक्त उसमें कोई मरीज नहीं था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.’

Tags: Ambulance, Fire incident, Sikar news

Source link