हाजीपुर BPSC शिक्षिका विवाद में नया मोड़, पति के आरोपों पर शिक्षिका ने दी सफाई

News4Bihar | हाजीपुर: चर्चित BPSC शिक्षिका विवाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पति द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शिक्षिका ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और कई आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

शिक्षिका का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे कई दावे तथ्यहीन हैं और मामले को एकतरफा तरीके से पेश किया जा रहा है। वहीं, पति अपने आरोपों पर कायम हैं। ऐसे में मामला अब पति और पत्नी के परस्पर विरोधी बयानों के बीच उलझता नजर आ रहा है।

 

इस विवाद में मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग का नाम सामने आने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों तक इस प्रकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

आखिर सच्चाई क्या है? किसके दावों में कितना दम है?