● त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि पूरा करेंगे अपना पांच साल का कार्यकाल
समय से पहले चुनाव की खबरें भ्रामक, आयोग ने किया स्पष्ट
News4Bihar/पटना: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि अपने पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे। दिसंबर 2021 में हुए पंचायत आम चुनाव में चुने गए ढाई लाख से अधिक जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पंचायत आम चुनाव समय से पहले कराने की जो खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। नियमों के अनुसार, किसी भी सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पूर्व ही पंचायत उपचुनाव कराए जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग जून 2026 से पहले तक जितने भी पद रिक्त मिलते हैं, उन पर उपचुनाव कराने की संभावना पर विचार कर रहा है। हालांकि, पंचायत आम चुनाव अपने तय समय यानी दिसंबर 2026 में ही होंगे।















