Breaking news : लालू परिवार में बढ़ते विवाद के बीच तेज प्रताप ने केंद्र व बिहार सरकार से लगाई गुहार

News4Bihar/Patna : लालू प्रसाद यादव के परिवार में जारी तनातनी अब खुले तौर पर सामने आने लगी है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार से सीधे सहायता की मांग की है।

तेज प्रताप की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में एक लंबा पोस्ट साझा किया गया है। पोस्ट में तेज प्रताप ने परिवारिक विवाद को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए लिखा है कि यह सिर्फ “एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि बिहार की आत्मा से जुड़ा मुद्दा है।”

पोस्ट में ‘जयचंद’ शब्द का भी जिक्र किया गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी और परिवार के भीतर मौजूद विरोधियों पर कटाक्ष किया है।

तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनावी हार के बाद RJD के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज़ हो गई है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर भी पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आया है।

तेज प्रताप द्वारा सरकार से सहायता मांगना इस विवाद को एक नई राजनीतिक दिशा दे सकता है।