News4Bihar : रेल पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में विभिन्न रेल थानों में संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए सभी ट्रेनों को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पास कराया। साथ ही यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया गया।
यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।
आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प!















