News4Bihar/ सुपौल: भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए, जिससे पूरे माहौल में देशभक्ति की भावना गूंज उठी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, उस पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम भारतीय सेना के साथ हैं और पूरा देश एकजुट है।
इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित नेताओं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, कार्यकारिणी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष उस्मान आजाद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनोखा सिंह और युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा शामिल थे।
यात्रा के दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा अदम्य साहस दिखाया है। सेना के जवानों के पराक्रम पर हर भारतीय को गर्व है और ऐसे मौकों पर देशवासियों को एकजुट होकर सेना के समर्थन में खड़ा रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सेना के साहस और बलिदान को सलाम किया।