सीवान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SP और DM का तबादला; दोनों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग

News4Bihar | सीवान :  छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग और उसमें AK-47 के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर लगातार विवादों में रहे सीवान के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) का सरकार ने तबादला कर दिया है। दोनों अधिकारियों को फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।

फायरिंग की घटना के बाद से ही जिले में दोनों अधिकारियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही थी। विभिन्न स्तरों पर उनके तबादले और कार्रवाई की मांग भी लगातार उठाई जा रही थी।

अब सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों के तबादले के फैसले को घटना के बाद बढ़ते जनआक्रोश और प्रशासनिक दबाव के बीच बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, फायरिंग की घटना और AK-47 के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की जांच तथा आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद सीवान के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नए DM और SP की नियुक्ति को लेकर भी जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है।