गड़खा में कृषि प्रशिक्षण समारोह का किया गया आयोजन

गड़खा में कृषि प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें समिति के निर्देशक संत कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ पंकज कुमार डॉ रीता भारती तथा प्रभावती कुमारी ने आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है यदि किसान तरक्की करेंगे तो देश की भी तरक्की होगी।डॉ पंकज कुमार ने जैविक खेती एवं जैविक खाद पर विशेष रूप से किसानों को खेती करने का शिक्षा दिया। मक्का, मरुआ और बाजरा के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया एवं इन्हें बोने एवं खाद्य सामग्री में शामिल करने का नसीहत दी गई, क्योंकि यह सभी पोस्टिक फसल है। रीता कुमारी प्रभावती कुमारी नगीना जी ने महिलाओं को कृषि क्षेत्र में भी आगे आने की अपील की। संस्कृति कार्यक्रम के मदद से लोगों को जागरूक किया गया। सुनीता देवी राजबली प्रतिमा देवी पुष्पा अनीता ललिता नागेश्वर राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *