तरैया में होली मिलन की धूम, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”
सारण: (तरैया)- प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को होली मिलन की धूम रही। रामबाग संकट मोचन घंटी बाबा के दरबार मे आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक राधेश्याम रसिया, गायिका मनीषा राज, लोक गायिका पुष्पा सिंह, निरंजन निराला, हास्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी आदि कलाकारों ने होली गीत गाकर समां बांध दिया।
इस होली मिलन समारोह की एक खासियत रही कि इसमें लोग फूलों से होली खेल रहे थे। रंग अबीर से परहेज किए। मौके पर आयोजन कर्ता देव कुमार सिंह, अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष, हिन्दू पुत्र संगठन के सचिव ब्रह्मर्षि राजेश जी, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह, दिलीप राम, मुकेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सीटू सिंह आदि उपस्थित थे। इधर माधोपुर सरपंच रोहित राय उर्फ बिट्टू राय के नेतृत्व में पंचायत भवन पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में लोगों को जल जीवन हरियाली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगा कर शुभकामना दी गई। शितलपट्टी गांव में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक प्रताप सिंह सोनू के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने पारम्परिक होली गीत पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में मंच के टंच कलाकार के नाम से प्रसिद्ध सत्येंद्र दूरदर्शी ने कविता व होली गीत के माध्यम से लोगों को खूब झुमाया।