- अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
इसुआपुर। ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने मंगलवार को इसुआपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों से लंबित कांडों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ मढ़ौरा 2 मसरख संजय कुमार सुधांशु,थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।









