छठ पूजा पर घर लौटने की मारामारी! सियालदह स्टेशन पर बलिया जाने वाली ट्रेन में उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़

कोलकाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। छठ पर्व पर अपने घर-परिवार के साथ पूजा मनाने की चाह में बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार का रुख कर रहे हैं। इसी बीच कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर बलिया जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में यात्री अपने सामान के साथ ट्रेन में जगह पाने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

छठ महापर्व बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास है। यही वजह है कि रोजी-रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग इस पर्व पर हर हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं।

सियालदह स्टेशन की ये तस्वीरें छठ के प्रति लोगों की आस्था और घर लौटने की उनकी बेचैनी को बयां कर रही हैं।

 

फोटो: पार्थ पॉल, इंडियन एक्सप्रेस

 

#ChhathPuja #SealdahStation #BiharNews #IndianRailways #ChhathMahaparv #News4Bihar