सफाई कर्मियों और परिवारों के लिए हेल्थ चेक-अप कैंप: एकमा बाजार नगर पंचायत में दो दिवसीय जांच शुरू, जरूरतमंदों को मिल रहीं दवाएं

एकमा (सारण) । सफाई कर्मियों और उनके परिवारों की सेहत की जांच के लिए सारण जिला के नगर पंचायत एकमा बाजार के सभागार में मंगलवार से दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हुआ। कैंप में सफाई कर्मियों और उनके परिजनों की जांच की जा रही है। डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सलाह दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दवाएं भी दी जा रही हैं।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रमण राज व मुख्य पार्षद श्वेता रानी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा की ओर से डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ की टीम तैनात की गई है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है।

इस मौके पर टीम में डॉ अमरजीत कुमार सिंह, नेत्र सहायक रानी कुमारी, आरबीएसके एएनएम आरती कुमारी और एलटी सुनील कुमार गुप्ता शामिल रहे।

डॉ अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में सफाई कर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के साथ जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दवाओं के साथ कैंप में मौजूद रहने और जांच के दौरान जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।