रमण सिंह। तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के तरैया गाँव में भगवती स्थान के पास बरामदे में बैठी महिला को अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल नीलम देवी स्वर्गीय अवधेश सिंह की पत्नी अपने बरामदे में बैठी हुई थीं। स्थानीय लोगों द्वारा पाँच गोली चलने की आवाज सुनने की बात कर रहे हैं। घायल 55 वर्षीय नीलम देवी को तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्र पैर और जाँघ में तीन गोली लगने की बात कह रहे हैं। घायल महिला की गंभीर हालत को देख छपरा रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने घायल नीलम देवी को तीन गोली लगने की बात को जाँच के बाद बताने की बात कही। घायल महिला के परिवार द्वारा तरैया रामबाग में होटल चलाया जाता है। इस सनसनीखेज वारदात से तरैया में लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जाँच और आगे की कार्रवाई कर रही है।










