गौसपुर से प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

एकमा। प्राथमिक शिक्षक संघ, सारण जिला के सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को एकमा प्रखंड की आमडाढ़ी पंचायत के गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से शुक्रवार अपराह्न में की गई। अभियान का शुभारंभ संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने शिक्षकों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं एवं हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन की सक्रियता और एकजुटता जरूरी है।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ सारण के उप प्रधान सचिव मंजीत कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुमन प्रसाद मांझी प्रखंड के सचिव रामजीत राम सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं क्रमशः दिग विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, सनोज कुमार राम, सोनाली नंदा, अर्किता कुशवाहा, राज मोहम्मद अंसारी आदि मौजूद थे।