Panapur Thana : शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

News4Bihar | पानापुर :  सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई बिजौली गांव में गश्ती के दौरान की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान बिजौली गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पानापुर थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान बिजौली गांव में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और शराब के सेवन एवं अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गोलू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।