नगरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा.

News4Bihar | सारण | नगरा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया.इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों,थाना परिसरों एवं पंचायतों में ध्वजारोहण किया गया.राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मालती देवी ने ध्वजारोहण किया.वहीं नगरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव, खैरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने तिरंगा फहराया.इसके अलावा विभिन्न पंचायतों में भी पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया. वहीं तकिया पंचायत में मुखिया शैलेश कुमार यादव, कोरेया पंचायत में मुखिया ललित प्रसाद यादव, जगदीशपुर पंचायत में मुखिया अशोक कुमार, तुजारपुर पंचायत में मुखिया अमित कुमार, कादीपुर पंचायत में इंदु देवी, खैरा पंचायत में नीतू देवी,अफौर पंचायत में मुखिया रीना राय तथा नगरा पंचायत में रामावती देवी सहित अन्य पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ.इस दौरान बीडीओ अनुभव कुमार, सीओ अजय राठौर, बीईओ विष्णु कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय, बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश साह, रवि प्रकाश, मो. रियाजुद्दीन, अवधकिशोर सिंह, संजय कुमार मिश्रा, तमन्ना आलम, चित्तरंजन सिंह, दीपक सिंह, प्रभाकर कुमार, रंजन यादव, अरुण ब्याहुत, बालेश्वर मांझी, एडवोकेट संजीव पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.