राजेन्द्र कॉलेज द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

छपरा, 14 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा द्वारा एन.एस.एस. के तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, प्राध्यापकगण, एन.एस.एस. पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

रैली के लिए एकत्रित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि तिरंगे की शान को सदैव बनाए रखें व राष्ट्रगौरव की भावना से पूर्ण रहें। अपने व्यक्तित्व का विकास करें और समाज की सेवा करें।

‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम्’ इत्यादि नारों के साथ रैली महाविद्यालय से रवाना होकर बजरंग रोड, काशी बाजार होते हुए मेन रोड से महाविद्यालय वापस होकर राजेन्द्र उद्यान परिसर में देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा के समक्ष रैली एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहाँ पर शिक्षकों एवं एन.एस.एस. के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने नए छात्र-छात्राओं को तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा एवं एन.एस.एस. इत्यादि के बारे में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य के अलावा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. पूनम, प्रो. आलोक वर्मा, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. श्याम शरण, प्रशाखा पदाधिकारी श्री हरिहर मोहन, सूरज राम, महेंद्र राम, रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवक सचिन चौरसिया, शिवम कुमार, राकेश कुमार, स्वाति कुमारी, रजनी कुमारी, प्राची कुमारी, सोनू कुमार, रूचि कुमारी, खुशी कुमारी, अनिशा कुमारी, प्राची कुमारी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संयोजन एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. बी. एस. साहू द्वारा किया गया तथा पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।