विगत 24 घंटे में 39 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार अवैध हथियार एवं शराब भी किये गये जप्त।

छपरा । वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 10 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें वारंट में 9,

शराब सेवन में 7,शराब कारोबारी में 7,जुआ अधिनियम में 6, हत्या के प्रयास में 2,चोरी में 3, आर्म्स एक्ट में 2, पोक्सो एक्ट में 1, अपहरण में 1और अन्य कांड में अभियुक्त शामिल है।वही अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल-33 वाहनों से 52,500 रूपए जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब-308.44 लीटर, मोटरसाईकिल-02, मोबाईल-02, पिस्टल-01, कैची-02, टोम्पु-01, रिक्सा-01, तास-01 सेट, नगद राशि-8010 रूपये एवं अपहृता-03 बरामद किए गए।