छपरा । पु०अ०नि० हेमन्त कुमार पर चल रही विभागीय कार्रवाई के चलते हटाया गया। पु0 अ0 नि0 तत्कालीन थानाध्यक्ष, अमनौर थाना के संबंध में पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में “निलंबन” की कार्रवाई का उल्लेख किया गया था।
एस एस पी कार्यालय ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि पु०अ०नि० हेमन्त कुमार के विरुद्ध कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही के संबंध में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। विभागीय कार्रवाई लंबित रहने के कारण निर्धारित प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष, अमनौर के पद से हटाते हुए पुलिस केन्द्र, सारण वापस किया गया है। अतः पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लिखित “निलंबन” की कार्रवाई संबंधी तथ्य का संशोधन करते हुए स्पष्ट किया जाता है कि पु०अ०नि० हेमन्त कुमार निलंबित नहीं किए गए हैं, बल्कि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए उन्हें थानाध्यक्ष, अमनौर के पद से हटाकर पुलिस केन्द्र, सारण वापस किया गया है।










