वार्ड सदस्य की असामयिक मृत्यु पर मुखिया सहित सदस्यों ने मनाया शोक

न्यूज4बिहार | सारण| नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत के वार्ड संख्या-14 के सदस्य रंगलाल राम का असामयिक मृत्यु हो गई। उनके मौत से क्षेत्र में आमलोगों सहित जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर है। खैरा पंचायत भवन पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने रंगलाल राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि वार्ड सदस्य के रूप में रंगलाल राम ने अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।

उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, साजिद आलम सोनू सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित थे