■ सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सरकार की प्राथमिकता, इसके लिये स्पष्ट एवं प्रभावी कार्रवाई.
News4Bihar | छपरा | सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिये सभी जिलों को स्पष्ट निदेश दिया गया है।
● आज सारण जिला के सभी तीनों अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की देख रेख एवं अनुश्रवण में की गई।
● सदर अनुमंडल अंतर्गत छपरा शहर में बाजार समिति, प्रभुनाथ नगर एवं जोगिनिया कोठी से म्युनिसिपल चौक तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर की देख रेख में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
● सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत छपरा-हाजीपुर 4 लेन राष्ट्रीय उच्च पथ-19 के RoW में व्यवसायिक गतिविधि वाले लगभग 30 प्रतिष्ठानों/इकाइयों द्वारा सीधा NH से किये गये संपर्क को RoW से हटाया गया है। इसमें शीतल ग्रीन सिटी, बिग ड्रीम सिटी आदि जैसे प्रोजेक्ट के साथ दर्जनों ढ़ाबे एवं होटल शामिल हैं। NH एक्ट के प्रावधान के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत बगैर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के एनएच से सीधा संपर्क नहीं लिया जा सकता है। यह कार्रवाई इसी प्रावधान के आलोक में की जा रही है, जो जारी है। RoW से अतिक्रमण हटाने के उपरांत इसपर पुनः अतिक्रमण नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना को लिखित रूप में सूचित करते हुये अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है।
● मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत तरैया बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के अनुश्रवण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
● सभी शहरों एवं बाजारों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये नियमित रूप से करवाई जारी रहेगी। लोगों के लिये सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।










