News4Bihar (सारण):भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर सारण जिले में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुनीत कुमार गर्ग ने स्वयं स्व-गणना कर एक सकारात्मक संदेश दिया है।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि लोग घर बैठे ही अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
जिला प्रशासन भी लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना प्रक्रिया को अपनाएं और सही आंकड़ों के माध्यम से योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आगे आएं और स्व-गणना कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#Census2027 #SelfEnumeration #Saran #Chapra










