News4Bihar (सारण): इसुआपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इसलोक मांझी उर्फ भकल मांझी (45 वर्ष), पिता जयनाथ मांझी, निवासी ग्राम गोहा वार्ड संख्या-09, थाना इसुआपुर, जिला सारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 10 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
SHO ने दी जानकारी:
इस मामले की जानकारी इसुआपुर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ इसुआपुर थाना कांड संख्या 211/23 (दिनांक 03/08/2023) के तहत धारा 272/273/30(a)/41 दर्ज है। इसके अलावा मशरक थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।










