इसुआपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 115 लीटर स्प्रिट के साथ तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

News4Bihar : इसुआपुर। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या रामचौरा और पिपरहियां गांव में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 115 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने रामचौरा गांव में छापेमारी कर देवकुमार मांझी के पुत्र विकास कुमार, शिवम कुमार और राजा कुमार को गिरफ्तार किया। इनके घर से 20 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ।

वहीं पिपरहियां गांव में स्वर्गीय सुकन मांझी के पुत्र भोला मांझी के घर से 95 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान भोला मांझी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में एसआई संपूर्णानंद, एसआई रत्नेश प्रसाद सहित पुलिस बल शामिल थे।