इसुआपुर : दावत-ए-इफ्तार में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिशाल

इसुआपुर । प्रखंड के डटरा पुरसौली गांव स्थित सूफी डॉ.अमानतुल्लाह वारसी कादरी के दरगाह परिसर में शनिवार को पवित्र माहे रमजान के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। दरगाह कमेटी के सदस्यों द्वारा आयोजित इफ़्तार में सैकड़ों रोजेदारों ने रोजा खोला। दर्जनों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजक कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी,बकबिल्ला वारसि, डॉ फारूक फारूक अंसारी, दीदार वारिस, पूर्व सैनिक एम.डी. वारिस, नुरैन अंसारी, मजहर नेसार, बलाल वारिस, मजहर वारिस और अजहर इमाम प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी ने बताया कि 24 रमजान के दिन उनके पिता सूफी डॉ. अमानतुल्लाह वारसी कादरी का 26 वर्ष पहले पर्दा हुआ था। तभी से उनकी याद में हर वर्ष इफ्तार का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इफ्तार के अवसर पर जिला पार्षद छबिनाथ सिंह, पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, संगम बाबा,गंगासागर राम, गीता सागर राम, अनवर हुसैन, नेयाज अंसारी, मोहम्मद आजाद, मजहर वारिस, मोहम्मद गौस वारिस, ग्रीन सिंह,संतोष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।