खनन निरीक्षक से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

     छपरा/सारण, 9 मार्च 2026: नगर थाना क्षेत्र में खनन निरीक्षक के साथ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:40 बजे नगर थाना क्षेत्र में खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा बिना वैध चालान के पीला बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका गया। इस दौरान अन्य ट्रैक्टर चालकों व लाइनरों ने एकजुट होकर खनन निरीक्षक और उनके चालक के साथ मारपीट की तथा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे अपने साथी को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 224/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. नागेंद्र राय, पिता – स्व. जनार्दन राय, निवासी – नया टोला बिसुनपुरा, थाना मुफस्सिल, जिला सारण।
  2. बृज किशोर राय, पिता – स्व. जगदेव राय, निवासी – दरियावगंज, थाना मुफस्सिल, जिला सारण।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।