सारण में दो नाबालिग लड़कियां लापता, थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन

सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंकारपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने आवेदन में बताया है कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी 23 फरवरी 2026 को दोपहर में कोचिंग से घर लौटी थी। शाम करीब 4 बजे वह घर से बिना कुछ बताए निकल गई। इसी दौरान गांव की ही 7 वर्षीय काजल कुमारी (पिता – प्रमोद राय) भी उसके साथ सदर बाजार की ओर गई थी। इसके बाद से दोनों बच्चियां घर वापस नहीं लौटी हैं।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आवेदन में बच्चियों के हुलिए का भी उल्लेख किया गया है, ताकि खोजबीन में सहूलियत हो सके।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोनों बच्चियों की बरामदगी की मांग की है। मामले को लेकर इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सारण जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।