News4Bihar : सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 176/24 (लूट) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी करण सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता – बिपिन सिंह, ग्राम – धोबवल, थाना – बनियापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इसुआपुर थाना की पुलिस ने अनुसंधानकर्ता संपूर्णानंद पु.अ.नि. के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी करते हुए धोबावल बाजार से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट कांड संख्या 176/24 में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की पूछताछ जारी है।










