News4Bihar | Saran | इसुआपुर थाना क्षेत्र के मुरवां एराजी गांव में बुधवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुरेंद्र राम (पिता–दुखन राम) को 14 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष कमल कुमार राम ने बताया कि उन्हें अवैध शराब कारोबार की विश्वसनीय जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Isuapur #SaranNews #BiharPolice #LiquorSeizure #CrimeUpdate










