News4Bihar/सारण: नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में एस एस बी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। बताते चले कि नवरात्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो तथा भय मुक्त वातावरण में लोग अपने इस त्यौहार को मनाए । इसके लिए सरण पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष के निदेशानुसार खैरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में 50 से अधिक एस एस बी के जवानों एवं पदाधिकारी ने खैरा भट्टी, कृष्णा चौक, फ़ुटानी मोड, पटेढा एवं अन्य खैरा थाना क्षेत्र के बाजार जहां पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित है फ्लैग मार्च किया गया। इस बाबत खैरा थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि भय मुक्त वातावरण में दशहरा के त्यौहार को मनाने के लिए फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से टॉपिक डीएसपी संतोष कुमार पासवान, नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, खैरा थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान सहित खैरा थाना के पदाधिकारी, ग्रामीण पुलिस एवं थाना के जवान तथा पदाधिकारी शामिल थे।















