breaking news : मोदी-शाह और नीतीश की राजनीति वोट चोरी पर टिकी है : अल्लावरु

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता अल्लावरु ने कहा कि “मोदी-शाह और नीतीश कुमार की राजनीति सिर्फ वोट चोरी और जनता को गुमराह करने पर टिकी है।” उन्होंने दावा किया कि जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

वहीं, कांग्रेस चुनावी रणभूमि में अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। आजादी के बाद पहली बार पटना में हो रही केंद्रीय कार्यसमिति (CWC) की बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने राजधानी को होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से सजा दिया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बैठक न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगी बल्कि बिहार की राजनीति की नई दिशा भी तय करेगी। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि पटना की यह कांग्रेस बैठक आने वाले चुनाव का टोन और मूड सेट करेगी।

नारा गूंज रहा है –
👉 “वोट चोर सरकार नहीं, जनता की सरकार चाहिए।”
👉 “बदलाव की गूंज पटना से पूरे बिहार तक।”