News4Bihar/नगरा: सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले फाउंडेशन के तहत माली मालाकार कल्याण समिति, छपरा की बैठक नगरा प्रखंड के खैरा पुरानी बाज़ार के सामुदायिक भवन में प्रखंड अध्यक्ष ललन भगत के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की विधिवत शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले के तेलचित्र पर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार भगत एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा एवं रणनीति बनाई गई, जिसमे तय किया गया कि आगामी 13 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती उत्सव समारोह को माली स्वाभिमान रैली के रूप में जिला मुख्यालय छपरा में मनाया जाएगा। साथ ही शत्रुघ्न भक्त मालाकार ने भेल्दी जलालपुर के माली समाज के नौजवान राकेश कुमार के हत्या के घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा माली समाज पीड़ित परिवार के साथ है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा, मृतक की आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, बैठक में मुख्य रूप से कामेश्वर भगत, डॉ रमेश भगत, राजकुमार भक्त, मनोज भगत, अभिषेक मालाकार, मनोज मालाकर, राकेश भगत , प्रेम भगत, राजिंद्र भगत, महेश भगत, सिपाही भगत, धर्मेंद्र भगत मनु भगत, बादल भगत , अमन भगत सहित सैंकड़ों माली समाज के लोगों ने भाग लिया संचालन सतीश कुमार भक्त एवं धन्यवाद ज्ञापन तेरस भगत ने किया।










