Saran news updates | भूमि सर्वेक्षण में जागरूकता और सहयोग देने को ग्राम सभा आयोजित 

News4Bihar: मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के सामुदायिक भवन परिसर ,गोढ़ना ,चमरिया गांव में मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विशेष जमीन सर्वे के तहत सर्वे में लगने वाले कागजात जैसे दस्तावेज, खतीयान, वंशावली,जमीन का रशीद, पर्ची, पट्टा आदि का फोटो कॉपी फॉर्म प्रपत्र 2 भर कर ग्रामीणों व रैयतों को देने के लिए बताया गया। उसके बाद जमीन सर्वे के समय अमीन धरातल पर जा कर जमीन संबंधी समस्या को खत्म करेंगे। इस सभा में ग्रामीण हरदन सिंह, विरेन्द्र सिंह,मीरहसन अंसारी, शहनवाज खां, नजरूदीन खां, अदनान खां समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।