Saran news updates | Isuapur में माकपा के सदस्यों ने Cm Nitish Kumar का पुतला फुंका

News4Bihar: इसुआपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दो समुदायों के बीच सोमवार को हुए विवाद को हल व समझौता कराने पहुंची सीपीआईएम की राज्य कमेटी सदस्य गीतासागर राम पर हमले के विरोध में माकपा के इसुआपुर अंचल कमेटी के सदस्यों द्वारा इसुआपुर बाजार पर बुधवार को प्रशासन तथा राज्य सरकार के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। वहीं मुख्य सड़क पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया। इसके पूर्व कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी इसुआपुर को एक स्मार-पत्र भी सौंपा ।जिसमें टेढ़ा गांव में आम गर मजुरवा जमीन पर 70 वर्षों से बसे तमाम दलितों को स्थाई पर्चा दिए जाने, मुकदमों में फंसे हुए निर्दोष लोगों को अभिलंब रिहा किए जाने तथा सामंती गुंडो से गरीबों के जान माल की सुरक्षा किए जाने, माकपा नेत्री गीता सागरराम पर हमला कर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में आंचल कमेटी सचिव देवानंद प्रसाद, राज्य कमेटी सदस्य गीता सागर राम, सुधीर राम, नूर हसन अंसारी, जगलाल राम, परशुराम महतो मुख्य रूप से थे।